फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगा मूल्यांकन, केंद्र सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस महामारी को लेकर डेढ़ माह पूर्व रोका गया बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। सोमवार केे मूल्यांकन केंद्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के सभी कमरों को अग्निशमन विभाग ने सैनिटाइज किया। विषयवार कॉपी जांचने के लिए मात्र 40 फीसदी परीक्षकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा खत्म होने के बाद 16 मार्च से विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन शुरू हुआ। 17 और 18 मार्च तक मूल्यांकन हुआ। उसके बाद कोरोना वायरस के मद्देनजर मूल्यांकन स्थगित कर दिया गया। जनता कर्फ्यू, लॉकडाउन के कारण करीब डेढ़ माह से अधिक समय तक कॉपियां नहीं जांची गईं। बोर्ड परीक्षाफल को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए पांच मई से मूल्यांकन शुरू कराने का निर्देश शासन ने दिया।
सोमवार को उप नियंत्रक प्रेमचंद्र यादव की देखरेख में मूल्यांकन केंद्र को सैनिटाइज किया गया। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल की 79 हजार और इंटर की 53 हजार कॉपियां जांचने के लिए आठ सौ के करीब परीक्षक लगाए गए हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सिर्फ 340 परीक्षक ही बुलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विषयवार कॅापियों का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें