फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन खत्म, बोर्ड भेजा गया एवार्ड ब्लैंक

Sat, 18 Apr 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के अंादोलन के चलते एक सप्ताह देर से शुरू हुआ मूल्यांकन कार्य आखिरकार शुक्रवार को पूर्ण हो गया।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट के भौतिक और रसायन विज्ञान की 2880 उत्तरपुस्तिकाएं शुक्रवार को परीक्षकों ने जांची। जिले में मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की एक लाख 80 हजार कापियां आई थीं।

 हाईस्कूल की 39 और इंटरमीडिएट की 40 टेबलों पर 725 परीक्षकों ने मूल्यांकन किया। उप नियंत्रक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया आंदोलन के बाद भी परीक्षकों ने कड़ी मेहनत कर मूल्यांकन को पूर्ण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार तक जांची गई कापियों का एवार्ड ब्लैंक बोर्ड को भेज दिया गया। शुक्रवार को जिन कापियों का मूल्यांकन हुआ है उसका एवार्ड ब्लैंक शनिवार को बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें