फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, आज से शुरू होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र वीएनजीआईसी में कोठार के बाहर कोठार प्रभारी रामगोपाल तिवारी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को प्रशिक्षण संग कॉपियां जांचने का श्रीगणेश हो जाएगा। मूल्यांकन का सीसीटीवी कैमरे से लाइव निगरानी की जाएगी। रविवार को कोठार प्रभारी राम गोपाल तिवारी कॅापियों का आंकड़ा सहेजने में लगे रहे। पांच-छह मार्च को बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया। बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए एक मात्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कॅालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। उप नियंत्रक मूल्यांकन / जीआइसी के प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव ने बताया कि 16 मार्च से शुरू होने वाला मूल्यांकन 26 मार्च तक पूर्ण हो जाएगा। गैर जिलों से मूल्यांकन के लिए आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा में तीन कोठार में रखा गया है। हाईस्कूल में मूल्यांकन के लिए 54 टेबल लगाए जाएंगे। इसी के सापेक्ष 54 उप प्रधान परीक्षक और परीक्षक लगे हैं। इंटरमीडिएट में 41 टेबल के सापेक्ष 42 उप प्रधान परीक्षक और 316 परीक्षक लगे हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल एक लाख 41 हजार कॅापियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन भी सीसीटीवी कैमरे के निगहबानी में होगी। इसे ऑनलाइन कलेक्ट्रेट और प्रदेश मुख्यालय पर बने केंद्रों से लाइव देखा जा सकेगा। बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर अधिकारियों को सक्रिय होकर मूल्यांकन कार्य में पारदर्शिता का ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा बलों की भी तैनाती की जाएगी। प्रतिदिन एक परीक्षक अधिकतम 40 कॉपी ही जांचेंगे। कोठार प्रभारी रामगोपाल तिवारी ने बताया कि 22 कक्षों में कॉपियों का मूल्यांकन होगा। कुछ विषयों की कॉपियां अब तक नहीं आई है, जो एक से दो दिन में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें