फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विकास भवन परिसर में नवग्रह वाटिका की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में बृहस्पतिवार को नवग्रह वाटिका की स्थापना की गई। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने पौधा लगाकर नवग्रह वाटिका की स्थापना की। सीडीओ ने कहा कि परिसर में नवग्रह वाटिका की स्थापना से परिसर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा।
विज्ञापन

सीडीओ ने जीवन में वृक्षों की महत्ता और उपयोगिता का अनुभव साझा किया। नवग्रह वाटिका की स्थापना करने में सहयोग करने वाले अशोक गुप्ता ने बताया कि सूर्य के लिए आक का पौधा, चंद्र के लिए ढाक, मंगल के लिए खैर, बुध के लिए अपामार्ग, बृहस्पति के लिए पीपल, शुक्र के लिए गूलर, शनि के लिए शमी, राहुके लिए दूव और केतु ग्रह के लिए कुश का पौधा लगाया गया है। इस मौके पर रामानंद, राम उजागीर सिंह, कैलाश नाथ यादव, विवेक श्रीवास्तव, आलोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें