सुरियावां स्टेशन पर चेन पुलिंग आम यात्रियों की परेशानी का सबब बन रही है। अराजक तत्व ट्रेन के आगे बढ़ते ही चेन पुलिंग कर उसे रोक दे रहे हैं और रोजाना लगभग बीस मिनट तक असमंजस की स्थिति पैदा हो जा रही है अब व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
एक तो ट्रेनों की लेटलतीफी नहीं रूक रही है। वहीं लोगों की लापरवाही भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। बुधवार को सुरियावां स्टेशन पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे लेट से पहुंची। यहां से जब निकलने लगी तो कुछ ही दूरी पर चेन पुलिंग कर दी गई। जिससे 15 से 20 मिनट तक ट्रेन को फाटक संख्या 41सी पर खड़ा रहना पड़ा। इस बीच फाटक के दोनों तरफ लंबी-लंबी वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
वाराणसी-जंघई रेलखंड के सुरियावां स्टेशन पर बुधवार की सुबह आधे घंटे तक असमंजस की स्थिति बनी रही। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस बुधवार को पांच घंटे विलंब से सुबह 7.05 बजे पहुंची। पांच घंटे लेट से स्टेशन पर पहुंची ट्रेन पर किसी तरह यात्री सवार हुए। वहीं जिन्हें उतरना था। वे उतर गए।
इस बीच ट्रेन खुलने के बाद कुछ ही दूर फाटक संख्या 41सी के पास पहुंची ही थी कि अचानक ट्रेन में चेन पुलिंग कर दी गई। चेन पुलिंग के पास चालक ने फाटक के पास ही ट्रेन रोक दी। ट्रेन 20 मिनट तक वहां खड़ी रही। जिससे सड़क का भदोही और वाराणसी दुर्गागंज मार्ग पूरी तरह बाधित रहा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ मनबढ़ युवक आए दिन चेन पुलिंग का काम करते हैं। सूचना के बाद पहंची पुलिस ने फाटक खुलने के बाद रास्ता कराया। वहीं चेन पुलिंग करने वाले की तलाश की जा रही है। स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि किसी यात्री द्वारा ही चेन पुलिंग की गई थी।