बुढ़ावर गांव मे स्वामी सत्यानंद की पुण्यतिथि की पूर्व संन्ध्या पर लोगाें ने किया नमन।संवाद
समाज सुधारक स्वामी सत्यानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। बुढ़ावर गांव स्थित हरिजन गुरुकुल में स्थापित स्वामी सत्यानंद सरस्वती की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए स्वामी सत्यानंद की पोती सौम्या चतुर्वेदी पहुंचीं। शीश नवाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कहा कि हमारे दादा स्वामी सत्यानंद महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन से प्रेरित थे। छुआछूत को दूर भगाना उनका मिशन था। समाजसेवी उदयभान राय ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वामी सत्यानंद ने दलितों के उद्धार के लिए बहुत कार्य किए। संवाद