औराई। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर इस वर्ष औराई क्षेत्र में स्थित अर्जुन पट्टी आश्रम पर पहले जैसी भीड़ भाड़ देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि इस साल भी फिर भी अर्जुन पट्टी आश्रम के मुख्य महंत लक्ष्मण दास महाराज अपने शिष्यों को कोरोना नियमों का पालन करने पर दर्शन देंगे।
शुक्रवार को ही अर्जुन पट्टी आश्रम में भक्तों के लिए प्रसाद बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके अलावा कुछ दुकानदार भी आश्रम के समीप अपनी दुकानें लगाने में जुटे रहे। इसमें ज्यादातर फल, फूल, पूजन व हवन सामग्री और मिष्ठान के दुकानदार शामिल रहे। आश्रम में संचालित स्कूल में गरीब परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा भी दी जाती है। लक्ष्मण दास महाराज ने बताया कि करोना नियमों के तहत सोशल डिस्टेंसिंग के तहत भक्तों को आशीर्वाद देंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि इस बार गुरु पूर्णिमा पर पहले जैसा आयोजन नहीं होगा। लक्षमणदास जी महराज ने आने वाले हर भक्तों से यही अपील की है कि वे कोरोना नियमों का पालन करते हुए चेहरे पर मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग पालन करें ।