फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा मार्ग पर पानी समेत मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराएं : एके शर्मा

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा। सूचना विभाग
विज्ञापन
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार विभिन्न विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अलग-अगल विभागों में निर्माणाधीन कार्य को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बारिश के समय क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और जलभराव वाले इलाकों को तत्काल दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। कहा कि सावन माह में कांवड़ यात्रा मार्ग पर पेयजल, प्रकाश आदि अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराएं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाए। बिजली विभाग के अधिकारी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर लटक रहे बिजली के तार सही कराएं।
प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता को बारिश में क्षतिग्रस्त या गड्ढायुक्त हुई सड़कों को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। वहीं अधिशासी अभियंता, जल निगम को जिन स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कारण सड़कें खोदी गई है उसे दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन

मंत्री एके शर्मा ने निकाय के ईओ को जलभराव वाले इलाकों में नियमित सफाई कराने और नालियों की सफाई कराकर उसे दुरूस्त कराने को कहा। वहीं मच्छर एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा एवं आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराने को कहा।
डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि कांवड मार्ग पर तैयारी पूरी हो चुकी है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें