फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर हड़ताल पर रहे  बनाई गई रणनीति

Wed, 31 Aug 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 विभिन्न विभागों में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियरों ने उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले संगठन की मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन कार्य का बहिष्कार करके हड़ताल की। 
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग स्थित संघ के भवन में इंजीनियरों ने पे-ग्रेड बढ़ाने की मांग को लेकर उदासीन प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछली बार आंदोलन के समय मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था। लेकिन उस पर अब तक अमल नहीं किया गया। कहा कि अपने खून पसीना बहाकर डिप्लोमा इंजीनियर काम करते हैं। लेकिन उनको काम की अपेक्षा महत्व कम मिलता है। इसलिए डिप्लोमा इंजीनियर प्रदेश सरकार को उखाड़ फेकने के लिए आंदोलन कर लिए हैं। बताया कि जिले में आंदोलन के बाद डिप्लोमा इंजीनियरों का संगठन पांच सितंबर से लखनऊ में विधान भवन पर धरना देगा। इस मौके पर अध्यक्ष देवीचरण यादव, एसके पांडेय, आनंद सिंह, कृष्ण गोपाल चंद, डीके सिह, विकास यादव, संजय सिंह, विरेंद्र प्रताप, रामचंद्र, अरूण सिंह, बृृजेश कुमार, एमडी गुप्ता, नवीन यादव, एके पांडे आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें