ज्ञानपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉपटेन में स्थान बनाने वाले होनहार इंजीनियर, डॉक्टर और आईएएस बनना चाहते हैं। इंटरमीडिएट में पांचवीं रैंक हासिल करने वाली सुरियावां के महुआपुर की कंचन यादव डॉक्टर बनना चाहती हैं। कहा कि माता-पिता और गुरु के आशीर्वाद से सफल हुई। अभोली ब्लॉक के बिसौली गांव के सत्यम कुमार मौर्य हाईस्कूल के टॉपटेन में रहे।
बताया कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। बड़े भाई सुजीत मौर्य से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा हूं। इंटरमीडिएट में छठवीं रैंक हासिल करने वाले शहीद नरेश इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र आकाश मौर्या इंजीनियर बनने की इच्छा जताई। उसके बड़े भाई और बहन दो साल पूर्व टॉपटेन में आए थे। संत विवेकानंद उच्चतमर माध्यमिक विद्यालय के दिव्य जायसवाल हाईस्कूल में छठवीं रैंक हासिल की, जबकि नीलेश नौवीं रैंक पर रहे। दिव्य ने कहा कि वे डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करेंगे, जबकि नीलेश की इच्छा है कि वह आईएएस बने।