फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण का जाल : 20 फीट की सड़क बनी 7 फीट की गली

विज्ञापन
सु​रियावां नगर में अतिक्रमण से गली में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
सुरियावां। शेखर आजाद, नेहरू और इंदिरा नगर वार्ड की सड़कें 20 फीट से सिकुड़कर अब सात फीट की गली हो गई है। रेलवे फाटकों को जोड़ने वाली ये सड़कें जौनपुर और प्रतापगढ़ जिलों को भी भदोही जिले से जोड़ती हैं। अस्पताल और नगर पंचायत कार्यालय होते हुए हाईवे पर आने का यह प्रमुख मार्ग है। अतिक्रमण के कारण सुबह से रात तक यहां जाम लगा रहता है। सुरियावां रेलवे स्टेशन के पश्चिमी तरफ फाटक संख्या 42 सी से एक तरफ शेखर आजाद नगर तो दूसरी तरफ नेहरू और इंदिरा नगर है। यह सुरियावां के मध्य बाजार के मुख्य मार्ग से जुड़ा है। हर दिन मछलीशहर, मड़ियाहूं और जंघई जाने वाले लोग इसी रास्ते से होकर जाते हैं। रेलवे फाटक के दोनों तरफ 20-20 फीट के लोहे का एंगल लगा है। इस सड़क से हर दिन 25 हजार लोगों का आवागमन होता है। अतिक्रमण के कारण यहां के व्यापारियों को माल की ढुलाई का अतिरिक्त किराया देना पड़ता है। वहीं, चार पहिया वाहन चालकों को करीब ढाई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करके बाइपास तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन


- तीनों वार्डों में अतिक्रमण हटाने के लिए उप जिलाधिकारी भदोही को अवगत कराया जा चुका है। उनके आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुजीत कुमार, अधिशासी अधिकारी, सुरियावां।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें