फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीवरेज ट्रीटमेंट की जमीन से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ककराही स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की आरक्षित भूमि पर हुए अतिक्रमण को जिला प्रशासन की टीम ने खाली करा दिया। शुक्रवार को नायब तहसीलदार नितिन सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका व राजस्व की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर जमीन का सीमांकन कराया। जमीन पर दर्जनों लोग सालों से काबिज थे।
विज्ञापन

गोपीगंज के ककराही गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जमीन पर लंबे समय से अतिक्रमण हुआ था। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उस जमीन पर कब्जा किया था। शुक्रवार को नायाब तहसीलदार नितिन सिंह और ईओ अमिता सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। संयुक्त टीम ने अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। टीम ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जमीन का सीमांकन कराते हुए चेताया कि अगर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम की कार्रवाई पर लोगों ने नाराजगी भी व्यक्त की। बताया कि 1985-86 में 20 से 25 लोगों को नशबंदी के बाद डेढ़-डेढ़ बिस्वा जमीन सरकार की ओर से दिया गया था। जिस पर वे लोग काबिज थे। आरोप लगाया कि बगैर नोटिस दिए ही टीम ने कार्रवाई की। जिसमें तमाम लोगों का लाखों का नुकसान हुआ। जल निगम मिर्जापुर एसडीओ अरविंद राम, जेई विवेक मौर्या, राजस्व टीम में कानूनगो अमरेश दुबे, अमरेश पाण्डेय, ईरशाद अहमद समेत लेखपाल बेलाल अहमद, रामवृक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें