फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सांसद संजय सिंह की रिहाई के लिए आप का उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केन्द्र व प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर स्थित गांधी पार्क में एक दिवसीय उपवास रखकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं कहा कि सरकार लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। जब तक राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिहाई नहीं हो जाती वे हर शुक्रवार को उपवास रखकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि मोदी सरकार में तानाशाही लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार अपने खिलाफ उठने वाले आवाज को दबाने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का सहारा ले रही है, जो लोकतंत्र पर हमले के समान हैं। आप सांसद ने भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करने का काम कर रहे थे, जो उन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ। बताया कि हमारा यह उपवास देश में बढ़ती तानाशाही के खिलाफ देश की अखंडता और एकता को स्थापित करने वाली है। जिला सचिव विनय कुमार बिंद ने कहा कि हमारा आंदोलन सांसद की रिहाई तक जारी रहेगा। सरकार की इस तानाशाही का आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी। मौके पर मनोज गुप्ता, इजरार अहमद, रामप्रकाश मिश्र, राजधर बिंद, सुरेश यादव, अशोक यादव, राजीव पाल, हरीशंकर पाल, संगम सरोज, अरुण पासवान, विनय कुमार बिंद, राजकुमार सिंह, शिवकुमार मौर्य, संदीप यादव, पवन सिंह, कमलेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें