फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पटरियों पर अतिक्रमण, जाम से नहीं मिल रहा निजात

विज्ञापन
गोपीगंज नगर में सड़क पर दुकान लगा कर किया गया अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। पटरियों पर अतिक्रमण होने के कारण गोपीगंज नगर में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे राहगीरों की सांसत बढ़ गई है। नगर से गुजर रहा राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों अतिक्रमणकारियों की गिरफ्त में है। तुलसी टाकिज से मिर्जापुर रोड चौराहे तक सड़क की पटरियों पर रेवडी, ठेला खोमचा लगाने वाले दुकानदार कब्जा किए बैठे हैं। शाम के वक्त रोजाना यहां जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन यह अभियान महज एक-दो दिन तक ही सीमित रह जाता है। इसके बाद अतिक्रमणकारी दोबारा सड़क पर कब्जा जमा लेते हैं। यही हाल हाईवे के चौराहे का है। सड़क के किनारे ठेले, अस्थायी दुकानें और अवैध कब्जों के कारण मार्ग काफी संकरा हो गया है, इससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तुलसी टाकिज, खड़हट्टी जाने वाले मार्ग के बीचों-बीच ठेला लगाते हैं। इससे रास्ता बंद हो जाते हैं, वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।


नगर में समय-समय पर अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जाता है, लेकिन अतिक्रमणकारी फिर से सड़क पर कब्जा जमा लेते हैं। निकाय प्रशासन से समन्वय बनाकर समाधान निकालने का प्रयास होगा। - अनिल सिंह, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें