फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों को मिला अल्टीमेटम

Sat, 27 Dec 2014 02:17 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक में सभासदों द्वारा पेश किए गए 21 प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन


बैठक में सभासदों ने नगर के सर्विस लेन से अतिक्रमण खाली कराने के  लिए तीन दिन का अल्टीमेटम प्रस्ताव पारित किया। अतिक्रमण न हटाने पर उन्हें जबरन हटवाने की चेतावनी दी गई।


इसके अलावा शासन के निर्देश पर ठेका सफाईकर्मियों को पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में वार्ड नं. 19 में नाली निर्माण में मानक अनुरूप कार्य न होने पर सभासदों ने आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन


 इसे सही ढंग से न निर्माण करने पर कार्रवाई की मांग की। सभासद शिवशंकर गुप्ता के केड़वरिया से रामपुर घाट तक विद्युत पोल लगाने के प्रस्ताव को सभी ने सहमति दी।

 बड़ेशिव मंदिर के चारो तरफ बाउंड्री, प्रकाश व्यवस्था, वार्ड 15 में चौरा माता मंदिर से अशोक श्रीवास्तव के मकान तक नाली इंटरलॉकिग कराने समेत कुल 21 प्रस्ताव लाए गए।
विज्ञापन


 जिसे बैठक में पारित किया गया। अध्यक्षता चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता ने किया। इस मौके पर ईओ मिथिलेश द्विवेदी, मंगला पांडेय, अब्दुल जब्बार, संजय तिवारी, अनीश अख्तर, दिनेश अग्रहरि, अशोक चौधरी, अकबर अली, शिवशंकर गुप्ता, नंदलाल मौर्य, सावित्री देवी , शकुंतला, सपना ,मोहम्मद हनीफ आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें