फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में एनकाउंटर: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, टीम पर फायर कर भाग रहा था बदमाश; दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Thu, 01 May 2025 06:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Encounter News: यूपी के भदोही में हुए इस एनकाउंटर के बाद बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है। वहीं, एसपी ने कार्रवाई न करने को लेकर दो पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Bhadohi: कोतवाली क्षेत्र के लक्षमणिया के पास गुरुवार को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा चलाया। भागने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। 

विज्ञापन




पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। दूसरी ओर, घटना में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी खमरिया और प्रभारी निरीक्षक औराई पर गाज गिर गई। एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


औराई के खमरिया नगर में रविवार को नौ साल की बालिका से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया। परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए चौकी में कार्रवाई की मांग की, लेकिन चौकी खमरिया पुलिस मामले में लापरवाह बनी रही। औराई कोतवाली पुलिस भी इसको लेकर संजीदगी नहीं दिखाई।

विज्ञापन

मामला आला अफसरों तक पहुंचने पर आरोपी महफूज खान के खिलाफ पाक्सो, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी महफूज खान को गिरफ्तार कर लिया। 

औराई सीओ नरेश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद गुरुवार दोपहर जब जांच अधिकारी एसआई ऋषि देव शुक्ला और इंस्पेक्टर राम सरीख गौतम कपड़े की जांच के लिए महफूज खान को घटनास्थल लक्षमणिया कैलाश सेठ के अहाते के पास लिए ले गए। वहीं पर उसने कपड़े में असलहा छुपा रखा था। उसे निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दी। इससे महफूज के पैर में गोली लगी। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई लेकर आई, जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी ओर, इसी मामले में औराई कोतवाल और चौकी इंचार्ज पर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई। एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें