फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वेतन के लिए दिया धरना

Wed, 04 Feb 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 उद्यान अधिकारी को पत्रक देकर अविलंब 11 माह का मानदेय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारी दिनेश कुमार माली ने कहा कि 1995 से सात लोग उद्यान विभाग में निजी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं। पूर्व में जो भी अधिकारी रहे समय-समय पर मानदेय का भुगतान कर देते थे लेकिन पिछले 11 माह से उनका मानदेय नहीं दिया जा रहा है। बजट होने के बाद भी मानदेय न मिलने से उनके सामने भुखमरी का संकट उत्पन्न हो गया है।
एक-एक कर्मचारी का करीब 30 हजार रुपये विभाग पर निकल रहा है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी, उप श्रमायुक्त, उप निदेशक उद्यान, मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र रजिस्ट्री कर मानदेय न मिलने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 निजी कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी कि अविलंब मानदेय का भुगतान न हुआ तो वह व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे। धरना देने वालों में कैलाशनाथ, धर्मेन्द्र प्रसाद, प्रेमचंद्र, विनय कुमार श्रीवास्तव, राम उजागिर माली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें