फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले में दो और पांच नवंबर को रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो दिन वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 2000 से ज्यादा लोगों को चयन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि पहला रोजगार मेला दो नवंबर को बुद्धिराम दुबे महिला महाविद्यालय, ईटहरा में आयोजित किया जाएगा। दूसरा मेला पांच नवंबर को काशीराज इंटरमीडिएट कॉलेज, औराई में लगेगा। इन मेलों में 20 से ज्यादा निजी कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगी। वे बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्यतानुसार चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। मेले में प्रतिभाग के लिए ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा। अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 155330 या जिला सेवायोजन कार्यालय, ज्ञानपुर में संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें