फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वाराणसी में कार्यकर्ता सम्मेलन कर ताकत दिखाएगा जदयू

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से रविवार को करौता (वाराणसी) रामलीला मैदान में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन की तैयारी और इसकी सफलता के लिए मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल भदोही पहुंचे और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने गणमाण्य लोगों से मुलाकात भी की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री निशांत कुमार शामिल होंगे। बताया सम्मेलन में प्रयागराज समेत पूर्वांचल के जनपदों के व अन्य जनपदों के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। कहा यह सम्मेलन 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से बेहद अहम है। इसी सम्मेलन से यूपी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को साफ किया कि पार्टी विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के साथ लड़ेगी। इसके बाद उन्होंने कालीन निर्यातक यादवेंद्र राय काका व अमीन अंसारी से मुलाकात की। इस दाैरान जदयू युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामेश्वर प्रसाद राय, वरिष्ठ नेता तेज बहादुर यादव एडवोकेट, जिलाध्यक्ष सर्वेश राय, ओमप्रकाश मौर्य, शैलेंद्र कुमार राय, अबरार अहमद, देवी प्रसाद गुप्ता, अभिनय श्रीवास्तव व नैरंग आलम खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें