फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पर्ची काउंटर से नदारद कर्मचारी का एक महीने का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा में पर्ची काउंटर पर कर्मचारी के नहीं बैठने से मासूम को दो घंटे तक इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अखबार में प्रकाशित खबर का बृहस्पतिवार को सीएमओ कीर्ति कुमार मिश्रा ने संज्ञान लिया। पीएचसी प्रभारी को संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रभारी डॉ. महेंद्र चौधरी ने संबंधित कर्मचारी का अगस्त माह का वेतन रोकने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे पटेहरा निवासी सुधा अपने बेटे श्रेयांश को गोद में लेकर इलाज कराने पीएचसी पहुंची थीं। ओपीडी में डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन पर्ची काउंटर पर कर्मचारी के नहीं आने से बच्चे की पर्ची नहीं बन सकी। करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद सुधा ने विहिप प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज कोल से मदद की गुहार लगाई। पौने दस बजे मौके पर पहुंचे धर्मराज कोल ने महिला की मदद की। तब जाकर बच्चे का इलाज हुआ। बृहस्पतिवार को सुबह सवा आठ बजे ही पर्ची काउंटर खुल गया, जिससे मरीजों को राहत मिली। पीएचसी प्रभारी डॉ. महेंद्र चौधरी ने बताया कि लापरवाह कर्मचारी का अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया है। भविष्य में दोबारा शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें