फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर कर्मचारियों को किया नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने के साथ ही नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र को नामित किया। डीएम ने निगरानी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिले में मानसूनी बारिश और कुछ बांध से पानी छोड़ने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर बाढ़ के समय राहत एवं बचाव के लिए कलेक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। निगरानी के लिए कर्मचारियों को भी नामित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05414-250223 और मोबाइल नम्बर-9454416838 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिले में लगातार हो रही बारिश से गंगा से सटे गांव के लोगों की धड़कने बढ़ने लगी है। भले ही अभी जलस्तर काफी कम है, लेकिन आने वालों में इसमें इजाफा हो सकता है। प्रशासन की ओर से गंगा, मोरवा और वरुणा नदी से सटे 193 गांवों को बाढ़ प्रभावित माना है। जिसके लिए बाढ़ चौकियां भी स्थापित की है। इसमें संग्रह अमीन रमेश चंद्र बिंद, बद्री प्रसाद, संग्रह अनुसेवक हिंछलाल, लालमणि, अखिलेश शुक्ल, रामाश्रय मौर्य, विनय श्रीवास्तव, श्री कुमार, राजेश सिंह, गुलाबधर यादव, होरीलाल, अजय कुमार पाठक, राजेंद्र बहादुर मौर्य, कृपाशंकर राम, जिलाजीत यादव, राधेश्याम पटेल शामिल हैं। सभी की आठ-आठ घंटे ड्यूटी निर्धारित की गई है। एक जुलाई से 20 अगस्त तक सभी की ड्यूटी शिफ्टवार तय की गई है। डीएम ने सभी को निर्देश दिया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी से लापरवाही करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें