फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्रों में भरा बारिश का पानी, बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश का क्रम नहीं थमने का खामियाजा अब विद्युत उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। वहिदानगर, चौरी, अभोली, सीतामढ़ी आदि उपकेंद्रों में पानी भरने, जर्जर तारों के टूट कर गिरने तो कहीं ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मरों की ट्रिपिंग, जंफर उड़ने से बृहस्पतिवार को रात भर आपूर्ति बाधित रही। रात लगभग 10 बजे वहिदानगर उपकेंद्र से संचालित अरता फीडर पर लगा हाईटेंशन तार सोनैचा गांव में गिर जाने से लगभग 50 गांवों के लोगों को रतजगा करना पड़ा। जबकि शुक्रवार को दोपहर तक आपूर्ति बहाल न होने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। कमोबेश यही स्थिति उपकेंद्र सीतामढ़ी, सेमराध, रमईपुर, लालानगर, घोसिया, औराई, चकापुर, अभोली, दुर्गागंज, चौरी पर भी रही। पावर हाउस सुरियावां के टाउन फीडर की हालत बद से बदतर है। सुरियावां ब्लाक परिसर में कम पावर के ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने का परिणाम रहा कि खूंटी बार-बार जलती रही और लाइनमैन न चाहकर जोड़ते रहे। उपकेंद्रों से संचालित फीडर अरता, कटरा, रमईपुर, नवधन, कोइरौना, बाबूसराय, महाराजगंज-परानापुर, मिश्राइनपुर, अभोली, ज्ञानपुर नगर में 20 से 30 मिनट की ट्रिपिंग नहीं रुक रहा। रामनरेश, अरुण कुमार, रुपेश, गुलाम अली, बबलू, प्रदीप, विनोद, रमजान अली ने बताया कि विभाग एक दशक पूर्व स्थापित न उपकेंद्रों की सुधि ले रहा है न उपकरणों की। एक्सईएन सदर मनोज कुमार ने कहा कि जर्जर उपकरण और जलभराव वाले उपकेंद्रों को बदलने का स्टीमेट अंतिम चरण में है। बारिश रुकने पर बदलाव नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें