फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सपा की मासिक बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर दिया जोर

विज्ञापन
भदोही विस की बैठक को संबोधित करते विधायक जाहिद बेग। स्रोत- सपा संगठन
विज्ञापन
भदोही। समाजवादी पार्टी की तीनों विधानसभा इकाईयों की मासिक बैठक सोमवार को तीनों विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग हुई। तीनों बैठकों में मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम बढ़ाने पर जोर दिया गया। भदोही विधानसभा की बैठक भदोही नगर के विधायक जाहिद बेग के आवास मलिकाना में हुई। इसमें विधायक ने कहा कि वर्तमान में सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझें और चुनावी रण में पार्टी की जीत के लिए काम करें।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पीडीए समाज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना नेता मानती है। मौजूदा सरकार के कार्यों से कोई तबका खुश नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रहीं हैं। बेरोजगारी और महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है। सरकार के पास कोई रास्ता नहीं है। आने वाला कल हमारा है, लेकिन इसके लिए कार्यकर्ताओं को काम करना होगा। लोगों के बीच जाकर मतदाता सूची में लोगों के नाम बढ़ाने होंगे। भदोही विस की बैठक की अध्यक्षता संतोष यादव, ज्ञानपुर विधानसभा की अध्यक्षता लालचंद बिंद ने औराई विधानसभा की बैठक की अध्यक्षता केशनारायण यादव ने की। बैठक में दीपनारायण भारती, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, हृदय नारायण प्रजापति, अली शेर खां, उमाशंकर पटेल, सोहन पाल, विजय सोनकर, सुरेश साहु, परमानंद मौर्य, अच्छे सरोज, कमलाशंकर महतो, सलाउद्दीन अंसारी, राजन यादव, हिमांशू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें