फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला इकाई की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। घोसिया स्थित लक्ष्यमड़िया गांव के सिटी कान्वेंट स्कूल परिसर में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला इकाई की ओर से बैठक संपन्न हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और हिंदु रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम को सफल बनाने में जोर दिया गया। संगठन के काशी प्रांत महामंत्री तरुण शुक्ला ने कहा कि धर्म रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में चार दिसंबर को घोसिया स्थित औरंगाबाद गांव में राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष उमेश सिंह के आवास पर हिंदू रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद भदोही के जिला उपाध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता धर्म रक्षा अर्पण निधि कार्य में तेजी लाएं संगठन के ही दम पर हम समाज व धर्म की रक्षा करने में सफल होंगे। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री संजय दुबे, शिव कुमार दुबे, हरि मंगल सिंह, सोहन पाल, संजीव दुबे, राजेश मौर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें