मतदाता पुननिरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा बांसडीह विधानसभा कार्यकर्ताओं की शनिवार को मैरीटार गांव में कार्यशाला हुई। विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू किए गए मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत झोंकनी होगी। कार्यशाला में पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, रामजी सिंह, पूनम गुप्ता, सिंपी सिंह, मुकेश पाण्डेय आदि थे।