फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ठंड में गर्म हुआ इलेक्ट्राॅनिक्स बाजार, हीटर-ब्लोअर की खरीदारी बढ़ी

विज्ञापन
ज्ञानपुर बाजार सजी रूम हीटर की दुकान। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच इलेक्ट्रॉनिक के सामान का बाजार गर्म हो गया है। गीजर, हीटर और ब्लोअर की मांग बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए दुकान पर इलेक्ट्रिॉनिक सामान खरीदने पहुंचे रहे है। हीटर व ब्लोअर सहित अन्य उपकरणों की कीमतों में इस बार 10 फीसदी की बढोतरी देखी जा रही है। जिले में बीते एक सप्ताह से ठंड बढ़ रही है। तापमान में हो रही गिरावट से अब सर्दी का सितम भी शुरू हो गया है। इसके चलते ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां, भदोही, नईबाजार, घोसिया और अन्य बाजारों में इलेक्ट्राॅनिक की दुकानों इलेक्ट्राॅनिक सामान की खरीदारी को लेकर भीड़ बढ़ी है। इस समय ठंड का असर बढ़ा है। सुबह के समय ज्यादा ठंड होने से दोपहर तक बाजार में सन्नाटा रहता है। दोपहर होने पर बाजार में चहल-पहल बढ़ जाती है। इलेक्ट्रिक और गर्म कपड़ों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हो रही है। घरों में लोग अलाव से ज्यादा रूम हीटर व ब्लोअर को पसंद कर रहे हैं। इनसे पर्याप्त गर्माहट मिलती है। धुएं का भी कोई झंझट नहीं होता है। ऐसे में बाजार में हीटर व ब्लोअर सबकी पहली पसंद बना हुआ है। सिर्फ तीन दिन के अंदर हीटर व ब्लोअर की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें