ज्ञानपुर। जिले में पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 633 बूथों पर 40 फीसदी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने रविवार को जिला अस्पताल से पोलियो अभियान की शुरुआत की। अभियान 22 दिसंबर तक चलेगा। जिले में 2.78 लाख बच्चों को ड्राॅप पिलाने का लक्ष्य है। जिले में 2,78010 बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाने का लक्ष्य है। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा रोडवेज, रेलवे स्टेशन, ईंट भट्ठों, टेंपों, स्टैंड एवं मुख्य चौराहों पर पोलियो का खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए कुल 1947 टीकाकर्मी व 154 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। भानीपुर सीएचसी से अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव, जंगीगंज पीएचसी से डीघ ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्रा, भदोही सीएचसी से अधीक्षक आरबी पाठक आदि ने अभियान की शुरुआत की। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ को जिम्मेदारी सौंप गई है। मौके पर एसीएमओ ओपी शुक्ला, डीटीओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष दूबे, डॉ. रामपाल यादव, रामरति यादव आदि मौजूद रहेे।