सरोई। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ बिजली कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर विरोध जताया।
सरकार से निजीकरण को वापस लेने की मांग की गई। कहा कि मांग पूरी न होने पर वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले निजीकरण के खिलाफ बिजली निगम के एसडीओ और अभियंता भदोही नगर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय से बाइक रैली की शुरूआत किया। यह रैली राजपुरा से सरोई बाजार, बभनौटी बाजार होते हुए ज्ञानपुर मुख्यालय पर जाकर खत्म हुई। एसडीओ अवधेश पाल ने कहा कि इस निर्णय से अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को काफी नुकसान होगा। रैली के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कहा कि बिजली निगम का निजीकरण अधिकारियों और कर्मचारियों के मानवाधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे उपभोक्ताओं को भी नुकसान होगा। इस मौके पर धीरज मिश्रा, राजेश जायसवाल, प्रताप भार्गव, ज्योति प्रकाश, अभिषेक प्रजापति, अरशद अंसारी, टीजीटू सत्य प्रकाश जयप्रकाश भानु प्रताप धर्मेंद्र आदि विद्युत कर्मी मौजूद रहे