फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिजलीकर्मियों का निजीकरण के विरोध में आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। निजीकरण के विरोध को लेकर बिजलीकर्मियों का आंदोलन जारी है। सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने तीन घंटे प्रदर्शन किया। दोपहर 2 से लेकर 5 बजे तक धरना के दौरान कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में बिगुल फूंका।
विज्ञापन

कहा कि जूनियर इंजीनियर्स संगठन संघर्ष समिति के साथ मिलकर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश में आंधी पानी से कई जिलों में बिजली व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गई है। जिसे युद्ध स्तर पर ठीक किया जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे बिजली निगम के कर्मियों ने कहा कि बिजली कर्मियों की हड़ताल की कोई नोटिस न होते हुए भी पावर कार्पोरेशन प्रबंधन हम पर हड़ताल थोपना चाहता है और अनावश्यक रूप से ऊर्जा निगमों का वातावरण बिगाड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला संयोजक धीरेंद्र प्रताप कौशल ने कहा कि हमारी लड़ाई कॉरपोरेशन प्रबंधन से है ना कि उपभोक्ताओं से। हम उपभोक्ताओं को तकलीफ नहीं चाहते। कहा कि अब पावर कॉर्पोरेशन हड़ताल के नाम पर बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर उतर आया है।
लोगों ने साफ किया कि पश्चिमी यूपी में आंधी तूफान के बिजली व्यवस्था का व्यापक नुकसान पहुंचाया है, लेकिन हम उसे ठीक कर रहे हैं। जिला संयोजक ने कहा कि हर जिले में संघर्ष समिति के पदाधिकारी तीन घंटे के विरोध प्रदर्शन और धरना में शामिल होकर विरोध प्रदर्शन को जायज ठहरा रहे हैं।
कहा कि निजीकरण के विरोध में यह हमारा ध्यानाकर्षण आंदोलन है। आवश्यक सुविधाओं की बिजली आपूर्ति किसी भी सूरत में बाधित नहीं की जाएगी। इस दौरान आरपी यादव, माधव कुमार द्विवेदी, विनोद यादव, विनोद प्रजापति, सत्य प्रकाश मौर्य, सनी सिंह, इंदल मौर्य, रोहित मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें