फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 58 लाख से हटाए जाएंगे स्कूलों के ऊपर से गुजरे विद्युत तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों को हटाया जाएगा। इसके लिए शासन से 58 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। लाइनें हटने से विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 15 हजार बच्चों को राहत मिलेगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए लिखापढ़ी शुरू कर दी है। निगम की तरफ से इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें एक लाख 37 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। ग्राम पंचायतों की उदासीनता कहें या विभाग की लापरवाही लेकिन करीब 144 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों का निर्माण बिजली की लाइनों के नीचे करा दिया है। अब इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की जिंदगी दांव पर है। कहीं पर विद्यालय परिसर में पोल लगा है तो कहीं विद्यालय के ऊपर से बिजली के तार निकले हैं। जर्जर और ढीले तार होने से कभी स्पार्किंग, कभी तार टूटने की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों पर खतरा मंडराता रहता है। अमर उजाला ने अपने ‘कैसी है पाठशाला’ की कड़ी में स्कूलों की पड़ताल कराई थी। इसमें प्राथमिक विद्यालय बाबूसराय, प्राथमिक विद्यालय बदलीपुर, प्राथमिक विद्यालय कठारी, मॉडल प्राथमिक स्कूल प्रजापतिपुर समेत अन्य कई विद्यालय ऐसे मिले, जिनके ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। अब इन विद्यालयों से तार हटाने के लिए 58 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विद्यालयों के ऊपर से बिजली की लाइनें हटवाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने करीब पांच साल में छह बार पावर कॉर्पाेरेशन से लेकर शासन स्तर तक पत्राचार किया। इसके बाद सर्वे कराया गया और एस्टीमेट शासन को भेजा गया। अब जाकर पैसा मिला है। इससे तार हटने की उम्मीद भी जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें