फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 50 गांव में 24 घंटे कटी रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्रोई। जिले के बभनौटी उपकेंद्र से जुड़े 50 गांवों में 24 घंटे बिजली नहीं रहने से लोग परेशान रहे। जमीन के अंदर बिछी 33 हजार मीटर केबल में बारिश का पानी चला गया तो आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार को दिनभर बिजली निगम के कर्मचारी आपूर्ति सुधारने में लगे रहे। देर शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बारिश के कारण भले ही मौसम सामान्य रहा, लेकिन लोगों को दैनिक जनजीवन प्रभावित रहा। लोगों ने हैंडपंप के सहारे प्यास बुझाई।
विज्ञापन

बभनौटी उपकेंद्र से 50 गांव में बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार शाम को हल्की बारिश के बीच 33 हजार का केबल जल गया। इससे बभनौटी, बाढ़ी, मिसिरपुर, झिंगुरपुर, उचेठा, बढ़ौना, कनेहरी, भगवानपुर, भाला, गिरियां, दत्तीपुर, सर्राेई, दुलमदासपुर, बनकट, प्रजापतिपुर, पचवल भगवतीदासपुर, जयरामपुर, रामपुर भाला समेत 50 गांव में अंधेरा छा गया। शाम को कमी न सुधरने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस और गर्मी के बीच पूरी रात मच्छरों ने परेशान किया। मोबाइल चार्ज करने से लेकर पीने के पानी के लिए लोग परेशान रहे। हैंडपंप पर पानी भरने के लिए कतार दिखी। उपकेंद्र के एसडीओ अवधेश पाल के नेतृत्व में मंगलवार को पूरे दिन कर्मचारी फॉल्ट को सही करने में लगे रहे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। एसडीओ ने बताया कि बारिश होने के कारण काम में बाधा पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें