फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डीएम के हस्तक्षेप से छठवें दिन बिजली आपूर्ति हुई बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। जिलाधिकारी गौरांग राठी के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार छठवें दिन देर शाम नगर के शिव नगर कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली विभाग के अधिकारी ने पुलिस की मौजूदगी में केबिल को जोड़वाया।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व मोहल्ले में दो पोल से बिजली का केबिल न जोड़ने को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष केबिल जोड़ने को लेकर विरोध जता रहे थे। स्थानीय बिजली कर्मियों की लापरवाही के कारण पांच दिनों से मोहल्ले में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। नागरिकों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया। सायंकाल पुलिस बल के साथ पहुचे उप खंड अधिकारी ईश्वर शरण ने आपूर्ति बहाल करा दिया। डीएम से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में दीपक कुमार, ताराचंद, किशन कुमार, विशाल कुमार, डाॅ.आशीष चंद, डाॅ. एस के श्रीवास्तव, सुरेश यादव, सूरज चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें