फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा से गिरे बिजली के तार-खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश संग तेज हवा ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को शनिवार को बेपटरी कर दिया। इसके चलते 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिकतर स्थानों पर रात में ही बहाल हो गई, लेकिन अब भी कई जगह लोग अंधेरे में रहने को विवश है। विद्युत उपकेंद्र वहिदानगर से संचालित अरता फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांवों में आपूर्ति होती है। शनिवार को शाम बारिश संग तेज हवा के कारण जर्जर खंभे और तार को कई स्थानों पर टूटकर गिर गए। दरवांसी गांव में लगे जर्जर तार और खंभे टूटने से 50 परिवारों के घरों की आपूर्ति ठप हो गई। बस्ती के अमित कुमार, आशू, मो.नसीम, मो.असलम, भईयन, बऊ, गौरशंकर, मंगन विश्वकर्मा, शिवराज, राजकुमार आदि ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पूर्व लगे तार-खंभे हल्की बारिश, हवा को नहीं झेल पा रहे हैं। रात में झमाझम बारिश के कारण डीह पर लगा एक खंभा लटक जाने से तीन अन्य खंभों को चपेट में लेकर गिर पड़ा। सुबह से आपूर्ति न होने के चलते पेयजल की घोर किल्लत झेलनी पड़ रही है। बिजली न होने की स्थिति में मोबाइल, इन्वर्टर आदि उपकरण शोपीस बने रहे। वहीं, सौभाग्य योजनांतर्गत तार-खंभे घरों के सामने लगे हैं बावजूद इसके लाभ तीन वर्ष से नहीं मिल रहा है। कारण है कि बस्ती के पश्चिमी छोर पर उपकेंद्र के अधिकारियों ने सर्वे कराकर ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया था जिसे न लगाकर मनमानी ढंग से तार-खंभे लगा दिए गए। गत वर्ष उच्चाधिकारियों से हुई शिकायत पर लाइनमैन ने रामलीला मैदान के पास से गुजरे खंभे में फेस का तार जोड़ दिया और अभी तक अर्थिंग नहीं जोड़ा जा सका। शिवराज ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर नए खंभे लगाकर समस्या का समाधान नहीं नहीं हुआ तो बस्तीवासी एक्सईएन सदर का घेराव करने को मजबूर होंगे। इसी तरह रामकिशुनपुर बसही, चंदापुर, रजमला, शिवनाथपट्टी, मोन, डगडगपुर समेत 30 से अधिक गांवों में आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता दिलीप कुमार ने कहा कि दो दिन में जर्जर तार-खंभे को बदलवाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें