फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस में चार गुना बढ़ी बिजली की खपत, साथ छोड़ने लगे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों से जिले में उमस के कारण बढ़ी गर्मी ने बिजली खपत को चार गुना कर दिया है। मंगलवार को सुबह से शाम तक जारी अघोषित कटौती से लोग परेशान रहे। बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने विभाग पर सवाल उठाया है कि एक दशक पहले से लगे तार, खंभे, ट्रांसफार्मर, इनकमिंग-आउट गोइंग सिटी बाक्स, जंपर पलक झपकते ही टूटकर गिरने, जलने-फूंकने से परेशानी बढ़ाया है। उपभोक्ताओं ने बताया कि शिकायत के बावजूद न तो उपकरणों को बदलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। जबकि दो बिजली वितरण केंद्र, 30 से अधिक उपकेंद्रों की हालत देखने तक यह पता चल जाता है कि विभाग सरकार को आइना दिखाने के लिए सिर्फ जुगाड़ पर गाड़ी आगे खींच रहा है। दो वर्ष पहले केंद्र सरकार महत्वाकांक्षी सौभाग्य योजना का भी अतिरिक्त भार उन्हीं जर्जर उपकरणों पर देने का परिणाम है कि हल्की हवा चले या बारिश की बूंद गिरने पर आपूर्ति ठप हो जाता है। गत सप्ताह तक हुई झमाझम बारिश से जलमग्न हुए उपकेंद्र की हालत आज भी उसी दशा में होने के चलते कई फीडर चालू नहीं हो सके। एक्सईएन सदर मनोज कुमार ने बताया कि उमस और गर्मी के कारण खपत चार गुना बढ़ा है। पारेषण से लेकर हाईटेंशन तार हीट होने से कटौती करना मजबूरी है। मुख्यालय समेत गोपीगंज नगर, वहिदानगर, लालानगर से अन्य उपकेंद्रों के जुड़े होने के कारण नगर, ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें