फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिरीक्षक के खिलाफ एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां थाना क्षेत्र के गल्हैया निवासी मान सिंह ने उपनिरीक्षक पाली चौकी के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक सुरियावां से कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को घर पहुंच कर उप निरीक्षक ने उसकी मोबाइल छीन कर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक सात दिन पूर्व मनबढ़ पड़ोसी परती जमीन पर जबरन अतिक्रमण कर रहे थे जिसकी शिकायत डीएम आर्यका अखौरी से की। मामले में सदर एसडीएम चंद्रशेखर ने स्थलीय जांच कर अतिक्रमण पर रोक दिया। मनबढ़ लोग चौकी पुलिस से मिलीभगत कर पुन: अतिक्रमण करने के लिए ईंट, बालू, सरिया, गिट्टी गिरा रहे हैं। परिवार का कोई सदस्य विरोध करने का प्रयास करता है मनबढ़ उन्हें गालीगलौज देते हुए मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें