फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। सड़क हादसे में घायल रामशिरोमणि मौर्या (62) निवासी जाहिदपुर-भदोही की मौत रविवार को वाराणसी के अस्पताल में हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। शव घर ले आने पर पुलिस ने लिखापढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शनिवार को देर रात रामशिरोमणि सुरहन स्थित रिश्तेदारी से लौट रहे थे। भदोही-वाराणसी मार्ग स्थित मानिकपुर पहुंचने पर ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। गश्त में निकले सिपाही वीरेंद्र कुमार, जयशंकर ने एमबीएस अस्पताल भदोही में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न आने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें