जिला मुख्यालय पर पेंसनर की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष कल्लुराम यादव। संवाद
- फोटो : katra news
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव सिंह रविवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों व पेंशनर्स के साथ बैठक की और सबकी समस्याएं सुनीं। उनका कहना था कि आठवां वेतन आयोग सेवानिवृत्त शिक्षकों का हक है। संगठन पेंशनर्स के हितों के लिए लगातार काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर पेंशनर्स को किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो उसको प्राथमिक के आधार पर दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।जिलाध्यक्ष कल्लू राम यादव ने बताया कि पेंशनर्स की सबसे बड़ी समस्या हर साल उन्हें अलग-अलग तिथि पर जीवित प्रमाण पत्र देना होता है। इसके लिए ब्लॉकवार कोई एक तिथि निर्धारित कर लिया जाना चाहिए। इसके अलावा आठवें वेतन आयोग में सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षकों को बाहर किया जा रहा है, जबकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट व आयोग का फैसला शिक्षकों के पक्ष में रहा है। इसके बाद भी अब तक इस पर अमल नहीं हो पा रहा है। वहीं जिले में पेंशनर्स की बैठक के लिए एक बड़ा हॉल होना जरूरी है। ताकि सभी सेवानिवृत्त शिक्षक वहां बैठक कर सकें। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानपुर उमाशंकर, सुरियावां राधेश्याम सिंह, सत्तन राम, शिवपूजन, माता प्रसाद, नन्हू राम, पंचन राम, सभाशंकर पांडेय, रामलखन आदि मौजूद रहे।