अस्पताल में भर्ती लोगों के परिजन से बात करते भदोही के डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि औराई में दो अक्तूबर की रात दुर्गा पूजा पंडाल के अंदर चल रहे शो के दौरान लगी आग से 77 लोग झुलस गए थे। इस घटना में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। अभी कई अन्य लोग वाराणसी में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा, जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार लगातार मरीजों का हाल-चाल ले रहे हैं।
मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। इसी कड़ी में गुरुवार को आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया। जिलाधिकारी ने इन टीमों को इस घटना में झुलसे लोगों की निगरानी का निर्देश दिया है। डीएम ने वाराणसी में भर्ती मरीजों की निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह और जिले में भर्ती मरीजों के लिए एडीएम न्यायिक शिवनारायण सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है।
पढ़ें: प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी: एक-दूसरे को रौंदते हुए बदहवास भाग रहे थे लोग, दब गए थे छोटे बच्चे, चीख-चिल्ला...