फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आठ खिलाड़ियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हॉस्टल मैदान में बुधवार को राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कोच रूस्तम खान की देखरेख में आयोजित चयन ट्रायल में बड़ी संख्या में एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 5000 मीटर दौड़ के लिए नीरज पाल का चयन हुआ।
वहीं, 100 व 200 मीटर दौड़ के लिए विवेक राजभर, गोला थ्रो में शिवम यादव व कैलाश यादव, विपुल सिंह व अनुराग सिंह जैवलिन थ्रो, वत्सल राम हैमर थ्रो, सूरज प्रताप सिंह डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। खेल सचिव कैलाशनाथ पाल ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी लखनऊ के गोविंद सिंह स्टेडियम में 29 व 30 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन व ट्रायल के दौरान निर्णायक की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्यारेलाल राजभर, व्यायाम शिक्षक राजाराम पाल, एथलेटिक्स कोच विनय बिंद व राकेश पाल ने निभाई।
अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मनीष पांडेय व संचालन सचिव कैलाश नाथ पाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें