फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रधानाध्यापक, सहित आठ मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार वर्मा ने शुक्रवार को पहाड़ी विकास खंड के सात विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र सहित आठ शिक्षक अनुपस्थित मिले। उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने सबसे पहले गुरुखुली प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने कंपोजिट विद्यालय पथरहा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़री, प्राथमिक विद्यालय उमरिया, प्राथमिक विद्यालय तोसवां प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तोसवां तथा प्राथमिक विद्यालय राजपुर द्वितीय का निरीक्षण किया। इन सभी विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित रहे शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बीएसए ने बताया कि नोटिस में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें