फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख ई-श्रम कार्डधारक पाएंगे आयुष्मान का लाभ

विज्ञापन
श्रम कार्यालय बालीपुर में ई-श्रम पंजीयन का जायजा लेते सहायक श्रमायुक्त कमलेश कुमार। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संगठित क्षेत्र के साथ अब असंगठित श्रमिकों के दिन बहुरेंगे। ई-श्रम कार्डधारक भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ पाएंगे। जिले में सवा आठ लाख ई-श्रम कार्डधारकों के पंजीकरण का लक्ष्य मिला है। शुक्रवार को बालीपुर स्थित श्रम विभाग में लगे ई-श्रम मेगा कैंप का निरीक्षण सहायक श्रमायुक्त कमलेश कुमार ने की और अभियान में तेजी लाने का निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिया। उन्होंने बताया कि देव दीपावली की छुट्टी होने के बाद भी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड मेगा कैंप लगाकर श्रम विभाग बालीपुर, ब्लॉक डीघ, सुरियावां, अभोली, औराई, भदोही समेत 12 कामन सर्विस सेंटरों से नगर, ग्रामीण स्तर पर श्रमिकों का पंजीकरण कराया जा रहा है। योजना पूरी तरह से नि:शुल्क है यदि कोई श्रमिक कलर प्रिंट में कार्ड प्राप्त करना चाहता है उसे बीएलई, कामन सर्विस सेंटर संचालक को निर्धारित शुल्क देना होगा। यदि कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आता है तो उस स्थिति में सख्ती जिम्मेदारों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सुरियावां, अभोली, डीघ से आई शिकायतों पर जांच टीम सक्रिय कर दी गई है। पंजीयन लक्ष्य 8,16818 है, दो माह में अब तक 1,65063 असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण कर कार्ड बनाया जा चुका है। आने वाले समय में सरकारी, निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड की तरह ई-श्रम कार्ड से श्रमिक पांच लाख तक के इलाज का लाभ उठाकर शादी-शिक्षा अनुदान, नि:शुल्क साइकिल योजना, ऋण योजना, आवास, सोलर लाइट, स्वरोजगार के लाभ से जुड़ सकते हैं। इस मौके पर इंद्रजीत तिवारी, प्रतिमा मौर्या, गौरव बिंद, वीरेंद्र यादव, दीपक मौर्य, धर्मेंद्र कुमार, छोटेलाल बिंद, हेमंत कुमार बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें