फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स़एचसी अधीक्षक सहित आठ स्वास्थकर्मी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज का निरीक्षण किया। जहां अधीक्षक सहित आठ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित रहे। बिना किसी सूचना के नदारद स्वास्थ्यकर्मियों का उन्होंने अगले आदेश तक वेतन बाधित कर दिया। उन्होंने अनुपस्थित स्वास्थकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएचसी गोपीगंज में निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को अधीक्षक आशुतोष पांडेय के साथ महिला चिकित्साधिकारी डॉ. राजवीर कौर, चिकित्साधिकारी आरबीएसके डॉ. मोहम्मद अनीस, फार्मासिस्ट दिनेश सिंह, एक्सरे टेक्नीशियन सेवा लाल और रवि पाल, काउंसलर सोनू तिवारी, विरेद्र कुमार अनुपिस्थत मिले। उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि स्वास्थ व्यवस्था के साथ इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों को देखा और साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिये जाने का निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को उचित देखभाल की जाए। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण में आठ स्वास्थकर्मी् अनुपस्थित मिले हैँ। जिनका वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें