फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा ने फूंका पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला

विज्ञापन
बरौधा कचार में प​श्चिम बंगाल मुख्यमंत्री का पूतला दहन करते भाजपा अनुसूचित जन जाति के कार्यकर्ता
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरौधा कचार चौराहा स्थित पं रामचन्द्र शुक्ल पार्क के सामने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन वर्मा गोंड के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल में आदिवासी जनजातियों की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में एयरपोर्ट पहुंचीं थी। प्रोटोकॉल के तहत पश्चिम बंगाल प्रदेश की मुख्यमंत्री स्वयं या उनके मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को पहुंचना चाहिए। कहा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जनजाति मोर्चा कृपाशंकर गोंड, जिलामंत्री रमाशंकर गोंड, रामगोपाल गोंड, अजय कुमार गोंड, दिनेश गोंड, संतोष गोंड, संतोष कुमार, छोटेलाल गोंड, अर्जुन गोंड, राजू गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें