फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का असर : 20 दिन में दोगुना हो गए चर्म रोग के मरीज

विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय के ओपीडी पर लगी मरीजों की भीड़।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर अस्पतालों में देखने को मिल रहा है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन 70-80 मरीज दाद, खाज, लाल चकत्ते के आ रहे हैं। करीब 20 दिन पहले तक ओपीडी में 40-45 मरीज आ रहे थे। दरअसल, बारिश में भींगने के बाद ज्यादा देर तक लोग गीले कपड़े पहने रहते हैं। इस कारण यह समस्या होती है। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय मौर्य ने बताया कि इन दिनों उमस बढ़ी है। ऐसे में दाद, खाज, लाल चकत्ते के मरीज बढ़े हैं। सतर्कता ही इसके बचाव का उपाय है। एलर्जी के कारण छोटे-छोटे लाल दाने भी निकलते हैं। इससे घबराने की जरुरत नहीं है। दवाईयों से ये ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन



इस तरह होती है ये संक्रमित बीमारी
- एक ही टॉवल का सभी लोग द्वारा उपयोग करना
- एक ही साबुन का इस्तेमाल करना
- गीले कपड़े देर तक पहने रहना
- एक ही बिस्तर का नियमित प्रयोग करना


ये है बचाव के उपाय
अलग-अलग साबून-टॉवल का उपयोग करना चाहिए।
बेडरूम में हमेशा सफाई रखें।
गंदे कपड़े न पहनें।
कपड़े गीले होने पर तुंरत बदलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें