फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में आकाश और रंगोली में सौम्या अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला, रंगोली और क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। करीब 150 छात्र-छात्राओं ने रंगोली, चित्रकला के माध्यम से सुरक्षित यातायात पर प्रकाश डाला। क्विज में महिमा गुप्ता प्रथम, शिवम पांडेय द्वितीय और गौरव यादव तृतीय रहे। चित्रकला में आकाश प्रथम, रीना मोदनवाल द्वितीय और मीनू बिंद तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली में सौम्या तिवारी प्रथम, नीलम यादव द्वितीय और अंजली सेठ तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में राजकुमार श्रीवास्तव, सत्य नारायण मौर्य, हरिश्चंद्र यादव और राघवेंद्र पांडेय शामिल रहे। इस मौके पर एआरटीओ अरुण कुमार, पीटीओ शारदा प्रसाद मिश्रा, चंद्रेश शुक्ला, राम गोपाल तिवारी, डॉ. अशोक त्रिपाठी, विश्वंभरनाथ मिश्र, पारसराम, अब्दुल कलाम, डॉ. शिवचंद्र, रमेश सिंह, राजपति मौर्य, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र आदि रहे। इसी तरह उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. लालचंद्र और डॉ. चंद्रशेखर ने 88 चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया। एआरटीओ ने चालकों से कहा कि वह नशे की हालत में वाहन न चलाएं। दुपहिया चलाते समय हेलमेट और चार पहिया के समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें