फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में शिक्षा का होना अत्यंत आवश्यक : रामानुज

विज्ञापन
महराजगंज के नागेश्वर मंदिर पर कथा सुनाते वैश्णव दास महाराज। संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। श्रीनागेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित श्रीराम कथा में सोमवार को कथा व्यास श्रीश रामानुज वैष्णव दास महाराज ने कहा कि जीवन में शिक्षा का होना अत्यंत अनिवार्य है। प्रभु श्रीराम गुरु के घर शिक्षा ग्रहण करने गए और बहुत कम समय में ही उन्होंने सभी प्रकार की विद्याओं और शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त कर लिया। यह ज्ञान, लगन और गुरु के प्रति समर्पण की महिमा को दर्शाता है। बताया कि श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। वे शिक्षा ग्रहण करने के लिए महर्षि वशिष्ठ के आश्रम गए। गुरु के आश्रम में रहकर, एकाग्र मन और विनम्रता के साथ विद्या सीखने के कारण, श्रीराम ने कम समय में ही ज्ञान की सभी शाखाओं में निपुणता हासिल कर ली। कहा कि यदि गुरु सही हो और छात्र समर्पित हो तो कठिन से कठिन ज्ञान भी थोड़े समय में सीखा जा सकता है। सच्चा ज्ञान गुरु की सेवा और आज्ञा पालन से ही मिलता है। बताया कि गृहस्थ धर्म कोई साधारण धर्म नहीं है। सही व्यावहारिक रूप से अगर गृहस्थ धर्म का पालन कर लिया जाए तो परमात्मा आपके यहां आए या न आए, उसकी कृपा अवश्य प्राप्त हो जाती है। इस मौके पर राबिन, विनोद, निर्मल, अशोक, राजन, सनी, लालता भोले सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें