फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बनेंगे 13 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए जाएंगे। डीआईओएस ने चिह्नित केंद्रों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर स्कूल में व्यवस्था की जानकारी मांगी है। 22 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षा में 6500 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाने के लिए शिक्षकों का चयन होता है। पूर्व के वर्षों में बीटीसी, बीएड आदि की डिग्री लेने के बाद ही मेरिट के आधार पर चयन होता था। जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी शिक्षक बन जाते थे जो जुगाड़ से अधिक मेरिट हासिल कर लेते थे। कुछ साल से शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को प्रभावी कर दिया। इसमें उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी ही शिक्षक बनने के पात्र होते हैं। उसी क्रम में 2019 की होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र प्रस्तावित है। इसमें विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही, इंटरमीडिएट कॉलेज बाबूसराय, एमएसमद इंटर कॉलेज भदोही, राम सजीवन इंटर कॉलेज खमरिया, भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर, गोपीगंज, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और केशव प्रसाद राजकीय महिला महाविद्यालय औराई शामिल है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने स्कूलों में सीसीटीवी, 500 अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था, शौचालय, बाउंड्री आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें