फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित महिलाओं से पूरी पीढ़ी होती है सशक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में स्थित केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति तृतीय चरण के अंतर्गत ऑनलाइन महिला समानता दिवस का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी ने कहा कि सर्वप्रथम हमें अपने आप को बदलना होगा, अपने आप में आत्मविश्वास पैदा करना होगा। स्त्री में सृजन की शक्ति होती है, संविधान में सभी को समानता का अधिकार दिया गया है। समाज में कुछ विसंगतियां अभी भी दूर करने की जरूरत है। समाज बदल रहा है लेकिन हमें उसको बदलने में अपनी भूमिका का भी समुचित निर्वहन करना है। कहा है कि महिलाओं के शिक्षित होने से ही पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है और इसी से महिला सशक्तीकरण भी होता है। महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। मिशन शक्ति के संयोजक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के तृतीय चरण में 31 दिसंबर तक प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को लैंगिक समानता व स्वास्थ्यवर्धक विषयक कार्यक्रम, द्वितीय शनिवार को महिला सुरक्षा, तृतीय शनिवार को महिला सशक्तीकरण, एवं चतुर्थ शनिवार को महिला उद्यमिता विकास को केंद्र में रखकर सेमिनार, वेबिनार, व्याख्यान महिला परामर्श सत्र, मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग, बालिका सुरक्षा शपथ, योग एवं व्यायाम की ट्रेनिंग आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान छात्राओं ने अपनी समस्याओं को सामने रखा जिसका निराकरण किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण ऑनलाइन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें