सूत्रों की मानें तो ईडी की जांच में सामने आया है कि कोटक महिंद्रा बैंक के डीएलएओ के बैंक खातों से राशि की निकासी कर ली गई थी। इस खाते में करीब 3.05 करोड़ रुपये और 8.77 करोड़ रुपये मन्नू सिंह और मेसर्स रेड रोज से संबंधित बैंक खातों में सीधे भेज दी गई थी। उसी प्रकरण को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की टीम जिले में आई। नंदापुर गांव जाकर टीम के अधिकारियों ने मन्नू सिंह की पत्नी रीमा का बयान दर्ज किया। टीम के साथ ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस टीम भी मौजूद रही।
क्या बोले अधिकारी
बैंक से करोड़ों की हेराफेरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम जिले में आई थी। टीम ने नंदापुर में आरोपी मन्नू सिंह की पत्नी रीमा सिंह का बयान दर्ज किया। -अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही