फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दस किलोमीटर की रफ्तार से पूरवा हवाएं चलीं, सुबह छाई रही धुंध

विज्ञापन
दुर्गागंज क्षेत्र में सुबह छाई धूंध।संवाद
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर उडिशा में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हुआ है। इससे मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। 10 किलोमीटर की रफ्तार से पूरवा हवाएं चलीं।
विज्ञापन

जिले के कई इलाकों में शनिवार सुबह धुंध का असर देखने को मिला। वहीं आसमान में हल्के बादल भी देखे गए। हालांकि 10 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया कि आगामी नौ से 11 मार्च के बीच जिले में बादल दिखेंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
मौसम में भले ही अचानक से बदलाव हुआ है, लेकिन तापमान में शुक्रवार की अपेक्षा मामूली सी वृद्धि हुई। अधिकतम पारा 33.8 के पार रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि ओडिशा में एक परिसंचरण सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन

इसके कारण हवा की दिशा में बदलाव हुआ है। पछुआ से पूरवा हवा गतिमान है। अधिकतम पारा 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी 9 से 11 मार्च के बीच बादलायुक्त मौसम होने का अंदेशा जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें